ललितपुर डीएम की पत्नी का वीडियो वायरल पति और सास पर लगाए मारपीट के आरोप, बाद में पलटीं

*#Lucknow/Lalitpur….*ललितपुर डीएम की पत्नी का वीडियो वायरल* *पति और सास पर लगाए मारपीट के आरोप, बाद में पलटीं* ललितपुर के जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार का घरेलू विवाद रविवार को दिन भर सोशल मीडिया पर गूंजता रहा। डीएम की पत्नी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह कह रही हैं कि उनके साथ मारपीट की जाती है। दहेज की मांग हो रही है। पति और उनकी मां दूसरी शादी करना चाहती हैं इसलिए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं शाम को एक और वीडियो जारी हुआ है जिसमें राजकुमारी अपने पति के साथ बैठी दिख रहीं हैं और कह रही हैं कि वह डिप्रेशन में थीं। किसने वीडियो जारी किया पता नहीं। यह उनका पारिवारिक मामला है जिसे बैठकर निपटा लेंगे।  रविवार की दोपहर को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में डीएम की पत्नी राजकुमारी आरोप लगा रही हैं कि उनके पति जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और परिवार के लोग उन्हें प्रताड़ित करते हैं। परिवार वाले उनके पति की दूसरी शादी कराना चाह रहे हैं।  

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks