
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- कोतवाली देहात दिनांक 01.11.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान बिजौरी से 01 अभियुक्त को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर मु0अ0स0 413/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम पूरण पुत्र गोकुल निवासी बिजौरी थाना कोतवाली देहात एटा पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2- जसरथपुर दिनांक 01.11.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरन चौधरी लटूरी इंटर कॉलेज व ग्राम भोज्जा पुर से 02 अभियुक्त को 12+10 (22) लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर एटा पर *मु0अ0स0 200/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुरेश यादव पुत्र सत्यराम निवासी पिलखरी थाना जसरथपुर एटा व *मु0अ0स0 201/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम फूल सिंह पुत्र रामनाथ निवासी नगला गंगी थाना नयागांव एटा हाल निवासी भोज्जा पुर जसरथपुर एटा ।* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।