मोटर साईकिल से पैदल जा रहे युवक की गाड़ी में तेल भरवा कर की मदद…..

सुपरकॉप ने दिखाई मानवता!

मोटर साईकिल से पैदल जा रहे युवक की गाड़ी में तेल भरवा कर की मदद…..

अयोध्या।
कोतवाली-रूदौली के मड़हा पुल बैरियर पर ड्यूटी कर रहे जनपद-अयोध्या में नियुक्त सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने देखा कि एक व्यक्ति अपनी मोटर साईकिल को पैदल खिचते हुए रूदौली की तरफ से मडहा-पुल की तरफ चला आ रहा है। दारोगा रणजीत ने पूछा “क्यों पैदल जा रहे हो ? गाड़ी खराब हो गयी है क्या?”
तो मोटर साईकिल को पैदल ले जा रहे युवक ने कहा-
“सर हम अपनी रिश्तेदारी ईचौलिया गाँव थाना-पटरंगा गये थे वहां मिट्टी हो गयी थी। वापस अपने घर खण्डासा जा रहे थे।

रूदौली बाजार पार करते ही मेरी मोटर साईकिल का तेल खतम हो गया। वही से पैदल गाडी खीचकर घर जा रहा हूँ।”सब-इंस्पेक्टर रणजीत ने पूछा-
“आगे इतनी दूर क्यों जा रहे हो पैदल जबकि रूदौली में पेट्रोल मिल जाता।”
तो उस व्यक्ति ने बताया- “साहब मेरे पास पेट्रोल भरवाने के लिए पैसा ही नही है।

इसीलिए मजबूरी में लगभग 4 किमी चलकर आ गया हूँ और अभी 3 किमी आगे जाना भी है।”
बैरियर पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे दारोगा रणजीत यादव ने मोटर साईकिल खड़ी कराकर अपने हमराही कांस्टेबल ॠषि कुमार और सुधाकर को पैसा देकर अमानीगंज से पेट्रोल मंगवाया। तब जाकर वह व्यक्ति आराम से जा सके।

सहायता पाकर विजय कुमार ने उ0प्र0पुलिस को धन्यवाद कहा। उ0नि0 रणजीत ने बताया कि हमारी छोटी सी सहायता से किसी के चेहरे पर जो मुस्कान बिखरती है इससे हमें बेहद खुशी मिलती है।

रणजीत यादव अपनी ड्यूटी करने के साथ रक्तदान, पौधरोपण, नशामुक्ति, यातायात, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता, गरीब असहायों की मदद करना जैसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं।

सामाजिक कार्यो के चलते मिल चुके हैं कई पुरस्कार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks