RLSP प्रत्याशी रमेश कुशवाहा पर चली गोली, बाल-बाल बचे

RLSP प्रत्याशी रमेश कुशवाहा पर चली गोली, बाल-बाल बचे

पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में RLSP प्रत्याशी पर हमले का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 2 अज्ञात लोगों ने RLSP उम्मीदवार रमेश कुशवाहा पर गोली चलाई. इस घटना में RLSP उम्मीदवार रमेश कुशवाहा बाल-बाल बच गए. कुशवाहा के मुताबिक, चुनाव प्रचार से लौटने के दौरान बदमाशों ने पहले ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, फिर गोली चली दी. 

उनका आरोप है कि सत्ता पक्ष घबराकर इस तरह से हमले करवा रहा है. उनके कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks