ग्यारह जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 11450/- रुपये तथा ताश गड्डी बरामद

एटा पुलिस को मिली सफलता ~ थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए ग्यारह जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 11450/- रुपये तथा ताश गड्डी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए ग्यारह अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.11.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओमनगर के मैदान में जुआ खेल रहे 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा हमलावर होते हुए मौके से भागने का असफल प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से 11450/- रुपए तथा ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मुअसं- 455 धारा 353, 332 भा.द.वि व धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम 11 नफर* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- ताहिर पुत्र गफ्फार मोहल्ला सरायखानम थाना जलेसर एटा।
2- नरेश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी उपरोक्त।
3- चांद बाबू पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त।
4- कासिम पुत्र निजाब निवासी उपरोक्त।
5- बिलाल पुत्र तौसीफ निवासी उपरोक्त।
6- टिंकू पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला अकबरपुर हवेली थाना जलेसर एटा।
7- अक्कू पत्र जवाहर सिंह निवासी उपरोक्त।
8- नईम पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त।
9- आशू पुत्र चरण सिंह निवासी उपरोक्त।
10- मुकुल पुत्र मोहर सिंह निवासी उपरोक्त।
11- करन पुत्र राकेश निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
1- 11450 रुपये
2- ताश गड्डी

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उ.नि. अभिषेक कुमार
2- उ.नि. उदयराम गौतम
3- उ.नि. सतीश कुमार
4- आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार
5- आरक्षी समय सिंह
6- आरक्षी चालक सतपाल सिंह
7- आरक्षी हितेश कुमार
8- आरक्षी विपिन गौतम
9- आरक्षी चालक राजकुमार।
10- H.G वीरेंद्र सिंह
11- H.G दूरबीन सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks