यातायात जागरूकता माह का फीता काटकर डीएम सुखलाल भारती एवं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने किया शुभारंभ


यातायात जागरूकता माह का फीता काटकर डीएम सुखलाल भारती एवं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

यातायात जागरूकता रैली में सम्मिलित प्रशिक्षु
आरक्षियों, होमगार्ड, पीआरडी एवं स्काउट गाइड के जवानों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस पूरे माह जनसाधारण तथा स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों की दी जायेगी जानकारी

एटा।जनपद में जो भी व्यक्ति अथवा पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट धारण किये हुये पाये जाएंगे उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत की जायेगी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त उपस्थित लोगों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे अपने वाहन पर सही नम्बर प्लेट लगायें, अपने वाहन से सम्बन्धित समस्त कागजात जो चैकिंग के दौरान जाॅच किये जाते हैं उनको अपने साथ रखें, शराब पीकर गाड़ी न चलायें, ओवर स्पीड से बचे, तथा हेलमेट धारण कर ही मोटर साईकिल पर चलें ताकि दुर्घटना तथा अन्य कार्यवाही से बचा जा सकें।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट देव आनंद, क्षेत्राधिकारी सदर इरफान नासिर खान, क्षेत्राधिकारी जलेसर/लाइन रामनिवास सिंह, प्रतिसार निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह, प्रभारी यातायात उ0नि0 बचान सिंह शाक्य तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।
यातायात नियमों का पालन करें, जागरूक बनें, जागरूक करें।
हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग
नम्बर प्लेट पर सही अंकन
बाइक पर तीन सवारी नहीं
शराब पीकर वाहन न चलायें।
ओवर स्पीड से वाहन न चलायें।
वाहन के समस्त कागजात पूर्ण हों व साथ रखें।
वाहन हमेशा अपनी साइड पर ही चलायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks