त्यौहार को लेकर साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलनी की मांग

*#Etah…*त्यौहार को लेकर साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलनी की मांग* *व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एटा सुखलाल भारती को एक ज्ञापन दीपावली एवं करवाचौथ के पूर्व पड़ने वाले आगामी दो मंगलवारों 3 नबम्बर व 10 नबम्बर को बाजार खोले जाने की अनुमति प्रदान करने के संदर्भ में सौपा गया। सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से विनम्र निवेदन किया कि करवाचौथ एवं दीपावली पर्वों को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु आवश्यक खरीददारी करने हेतु एटा प्रशासन द्वारा आगामी दोनों मंगलवारों को बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। ज्ञापन सौपने वालों में व्यापार मंडल पदाधिकारियों में से अशोक सर्राफ, कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, डेविड जैन, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, संजीव जैन, गणेश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, साबिर मियां, नेवी जैन, त्रिलोक भार्गव, विनायक गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks