
*#Hathras…* *सीआरपीएफ के 100 से ज्यादा जवान करेंगे बिटिया के परिजनों की सुरक्षा, महिला विंग भी रहेगी तैनात* सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब बिटिया के परिजनों की सुरक्षा सीआरपीएफ करेगी। सीआरपीएफ के 100 से ज्यादा जवान इस परिवार की सुरक्षा में तैनात होंगे। शनिवार को सीआरपीएफ की 239वीं बटालियन रामपुर के कमांडेंट मनमोहन सिंह पहले थाना चंदपा आए और फिर बिटिया के गांव भी गए। वहां उन्होंने पूरी स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। माना जा रहा है कि रविवार को सीआरपीएफ स्थानीय पुलिस से इस सुरक्षा का दायित्व अपने हाथों में ले लेगी।