शिवसेना मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं है, मुसलमानों का पार्टी में स्वागत है – अनिल सिंह

लखनऊ। शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। राजभवन के आसपास अप्रिय घटनाएं घटित हो रही है जिससे उसकी मर्यादा तार-तार हो गई है दर्जनों पत्र लिखने के बाद भी शिवसेना पार्टी को मिलने का समय नहीं मिला है उन्होंंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय ही राजभवन बन चुका है। सिर्फ भाजपा के लोग ही राजभवन के पास है विपक्ष की कोई भी पार्टी राज्यपाल तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि शिवसेना कोई मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं है बाला साहब ठाकरे भी कहते थे कि मुसलमानों का पार्टी में स्वागत है। शिवसेना नेता ने कहा कि मायावती और अखिलेश सभी ईडी और सीबीआई के डर से भारतीय जनता पार्टी की तरफ जा सकते हैं लेकिन शिवसेना को किसी का डर नहीं है। आने वाली 20 तारीख को शिवसेना भारी कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन की तरफ कूच करेगी और जगह-जगह महापंचायत करेगी।