उत्तर प्रदेश मे लव जिहाद कानून जल्द – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ..

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते लव जेहाद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके खिलाफ कड़े प्रभावी कानून बनाने का ऐलान किया है. जौनपुर की जनसभा में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘संभल जाएं- कन्याओं की इज्जत से खेलने वालों का राम नाम सत्य हो जाएगा.’
आज जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश “सिर्फ विवाह करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन मान्य नहीं है, क्योंकि ऐसा धर्म परिवर्तन किसी विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है” पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि ‘छद्म भेष में, नाम छिपाकर जो लोग बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं, उन्हें मैं चेतावनी देता हूं कि उनकी राम-नाम सत्य की यात्रा निकलने वाली है। हम लोग मिशन शक्ति के कार्यक्रम को इसीलिए चला रहे हैं। मिशन शक्ति के कार्यक्रम का मतलब यही है कि हम हर मां-बहन को सुरक्षा की गारंटी देंगे। फिर भी दुस्साहस किया तो ऑपरेशन शक्ति अब तैयार है। इसका उद्देश्य यही है कि हम हर हाल में उनकी सुरक्षा करेंगे। उनके सम्मान की सुरक्षा करेंगे। न्यायालय के आदेश का पालन होगा और बहन-बेटियों का सम्मान होगा।’