PM मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सी-प्लेन को आज सौपेंगे देश को

PM मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सी-प्लेन को आज सौपेंगे देश को

आज लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश का पहला सी-प्लेन उड़ान भरेगा. प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को देश को समर्पित करेंगे. ये सेवा रोजाना पर्यटकों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी. पीएम मोदी आज खुद सी-प्लेन के जरिये केवड़िया से अहमदाबाद तक का सफर करेंगे.

सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएंगी. शुरुआती तौर पर स्पाइसजेट आज 31 अक्टूबर से अहमदाबाद-केवड़िया मार्ग पर 2 दैनिक उड़ानें संचालित करेगा. अहमदाबाद से प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवड़िया पहुंचेगा. केवड़िया से प्रतिदिन सीप्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 पर अहमदाबाद पहुंचेगा. यही सीप्लेन प्रतिदिन 12:45 पर दोबारा अहमदाबाद से उड़ेगा और दोपहर 1:15 पर केवड़िया पहुंचेगा. केवड़िया से ये फिर से दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45 पर अहमदाबाद पहुंचेगा.

अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया और अहमदाबाद दोनों तरफ का कुल किराया 3000 रुपये तय किया गया है. एक तरफ का किराया 1500 रुपये रखा गया है. कल से ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है. इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा. सी-प्लेन में पानी से उतरने और टेक-ऑफ करने की क्षमता होती है, जिससे ऐसे क्षेत्रों तक पहुंच होती है, जिनमें लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे नहीं होते हैं. ट्विन ओटर 300 सबसे सुरक्षित और सबसे लोकप्रिय सी-प्लेन है. ये दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले विमानों में से एक है. विमान का एक अविश्वसनीय दुर्घटनामुक्त इतिहास है और कोई आश्चर्य नहीं कि यह दुनियाभर में अपने गंतव्य तक उड़ान अनुभव के लिए सबसे अधिक मांग वाला विमान है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks