मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से 9826 मजदूरों को मिला काम

मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से 9826 मजदूरों को मिला काम

श्रमिकों के चेहरे खिले

हाथरस। वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन घोषित कर रखा है । लाक डाउन के चलते सभी कार्य रुके हुए थे । मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही थी। लेकिन लाक डाउन के नियमों से कृषि कार्य , मनरेगा कार्यों को छूट प्रदान की गई है । मनरेगा कार्यों में मिली छूट के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने जनपद के सभी ब्लॉकों में मनरेगा कार्य शुरू करा दिया है । कार्य शुरू कराने से पहले 5 सूत्रीय कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग , मुंह पर मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि का ध्यान पहले रखा गया है । जनपद के सात ब्लाकों में 10897 मनरेगा मजदूरों ने काम की मांग की थी। मुख्य विकास अधिकारी आर.बी भास्कर के प्रयासों से 9826 मनरेगा मजदूरों को काम मिल गया जिसमें ब्लॉक सादाबाद अव्वल रहा । ब्लॉक में 2229 मनरेगा मजदूरों को काम मिला। जनपद की 474 ग्राम पंचायतों मैं 312 ग्राम पंचायतों मैं मनरेगा मजदूरों को काम मिल चुका है। काम मिल जाने से मनरेगा मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks