*एटा डीएम सुखलाल भारती का सराहनीय कार्य*
एटा-खबर एटा से जहां मानवता की मिसाल पेश की एटा डीएम सुखलाल भारती ने लॉक डाउन के चलते जनपद काशीराम नगर के कस्बा गंजडुंडवारा में दवाइयां पहुचवाई,
दरअसल पूरा मामला उस समय मीडिया में आया जब एटा के जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बाहरी जनपद काशीराम नगर के गंजडुंडवारा कस्बे में दवाइयां पहुंचाई।
वही एटा डीएम सुखलाल भारती ने बताया मेरे सीयूजी मोबाइल पर ग्रुप कैप्टन जो के एयर फोर्स में तैनात हैं राज चौहान और उन्होंने एक मैसेज किया था मेरे पिताजी 87 वर्ष के हैं काशीराम जनपद के गंजडुंडवारा के रहने वाले हैं,
उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी है सोमवार तक उनकी दवाइयां पहुंचनी है उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं।
ऐसे लॉकडाउन की स्थिति में दवा उन तक पहुंच नहीं सकती अगर उनकी मदद कर दी जाए दवा उन तक पहुंच जाए तो बहुत ही अच्छा होगा तो मेरे द्वारा उनकी दवाई खरीद कर के सोमवार की सुबह 10:00 बजे तक उनकी दवाइयां घर पहुंचा देंगे मैसेज चूँकि मेरे मोबाइल पर आया था यह एक छोटी सी बात थी इतनी सहूलियत तो हम दे ही सकते हैं,
वह सेना के एक जवान हैं वह कैप्टन है और इतनी दूर हैं वह यहां पहुंच नहीं सकते उनके पिताजी की उम्र भी 87 साल है वह भी यहां आ नहीं सकते तो ऐसी स्थिति में हमारा फर्ज बनता है ऐसे लोगों की मदद करना,