
एटा पुलिस की छापामारी ~ थाना सकरौली पुलिस द्वारा 03 जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 1540/- रुपये व 52 पत्ते तास बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा 03 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.10.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर बड़े मस्जिद के पीछे से 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, मौके से 1540/- रुपए व 52 पत्ते ताश के बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थाना सकरौली पर *मु0अ0सं0- 161/2020 13 जुआ अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- असलम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी व थाना कस्बा सकरौली एटा।
2- रविन्द्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी उपरोक्त।
3- पप्पू पुत्र इकराम निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
1- 1540/- रुपये व 52 पत्ते ताश।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप निरीक्षक राजेश कुमार
2- आरक्षी आदेश कुमार
3- आरक्षी भानचंद
4- आरक्षी गजेन्द्र
5- रवि कुमार