बिहार_चुनाव: मंत्री जी कर गए भूल, लगाया कमल का फूल- आचार संहिता का किया उल्लंघन

बिहार_चुनाव: मंत्री जी कर गए भूल, लगाया कमल का फूल- आचार संहिता का किया उल्लंघन

**हालाँकि यह पहला और इकलौता मामला नहीं, मामला शांत करने FIR दर्ज बाद में होगा कुछ नहीं!

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार वोट डालने के दौरान कमल के फूल की प्रिंट वाला मास्क पहने एक मतदान केंद्र का दौरा कर विवादों में आ गए। कुमार गया शहर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं

बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण की 71 सीटों पर आज बिहार की जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन इस बीच बीजेपी के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री डॉ प्रेम कुमार की गया शहरी सीट पर भी मतदान करने पहुंचे, जहां जमकर आचार संहिता उल्लंघन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार वोट डालने के दौरान कमल के फूल की प्रिंट वाला मास्क पहने एक मतदान केंद्र का दौरा कर विवादों में आ गए। कुमार गया शहर से भाजपा के उम्मीदवार हैं और वे इस सीट से छह बार चुने गए हैं। बुधवार को, वह कमल के प्रिंट वाला पीले रंग का फेस मास्क पहने नजर आएं।

चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, मतदान की शुरुआत से 36 घंटे पहले प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि पार्टी इसे चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks