5 नवंबर को चक्का जाम एवं 26 – 27 को दिल्ली घेरने के संदर्भ मेंजनपद हापुड़ में बैठक हुई
बुलंदशहर के सत्यवीर यादव को अखिल भारतीय किसान यूनियन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले डॉ आशीष मित्तल जी की अध्यक्षता में जनपद हापुड़ के भागीरथी पैलेस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में किसान विरोधी तीनों अध्यादेशो सहित प्रस्तावित विधुत अधिनियम के विरोध में 5 नवंबर को देशव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने सहित 26 – 27 नवंबर को दिल्ली को घेरने के लिए रणनीति तैयार की गई विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए व्यापक स्तर पर प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया साथ ही प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की सहमति बनी और उक्त प्रदर्शनों में गठबंधन के विभिन्न नेताओं को भी मंच साझा करने के लिए आमंत्रित करने की भी रणनीति तैयार की गई
अखिल भारतीय किसान यूनियन का विस्तार करते हुए जनपद बुलंदशहर निवासी सतवीर सिंह यादव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया एवं मेरठ जनपद निवासी नितिन सिंह जी को युवा जिलाध्यक्ष मेरठ नियुक्त करते हुए यह उम्मीद की गई जनपद मेरठ एवं बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए उपरोक्त पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से जुट जाएंगे और गरीब मजदूर किसानों की लड़ाई को ताकत प्रदान करेंगे
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, संजय सिंह प्रदेश महासचिव, चौधरी रामवीर सिंह मेरठ मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, प्रवेंद्र सिंह सिंह ढिल्लों, मुकुल द्विवेदी जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।