छतारी क्षेत्र में काटे जा रहे अबैध हरे पौधों पर विभाग ने किया जुर्माना

छतारी क्षेत्र में काटे जा रहे अबैध हरे पौधों पर विभाग ने किया जुर्माना

छतारी- थाना छतारी क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित लकड़ी जामुन व नीम के हरे पेड़ काटते पकड़ा विभागीय मुकदमा दर्ज कर ₹20000 का जुर्माना वसूला। वन माफिया के सांठगांठ के चलते थाना छतारी क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी का कटान बेरोकटोक धड़ल्ले के साथ रात्रि में हो रहा है। पिछले दिनों वन विभाग की टीम ने बरकातपुर, रिसालू में भी ऐसे ही मामले पकड़े थे जिनका थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिव कुमार सिंह ने विगत दिवस थाना छतारी क्षेत्र की पंड्रावल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जयरामपुर में शेर सिंह पुत्र फूल सिंह के खेत में खड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ नीम व जामुन को काटते हुए लकड़ी ठेकेदार राजेंद्र निवासी राहतगंज को पकड़ा वन विभाग डिप्टी रेंजर शिवकमार की सूचना पर वन विभाग ने ₹20000 का जुर्माना वसूल कर नगद वसूल किया जिससे लकड़ी ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। छतारी क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सांठगांठ कर रात्रि में हरे पौधों पर आरा चलाया जा चुका है यह किसकी चूक नजर आती है जो आरा चलने के बाद ही विभागीय अधिकारियों को जानकारी मिलती है या किसी की सांठगांठ के कारण यह अवैध कटान चलता है यह एक अपने आप में बड़ा जांच का विषय है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks