
*यूपी पुलिस का कारनामा कैद हुआ कैमरे में,उड़ी हवाइयां* गोरखपुर के दारोगा अमित चतुर्वेदी का एक नया कारनामा। किराएदारी मामले में की एकतरफा कार्रवाही।छेड़खानी के केस में किराएदार बाप-बेटे को भेजा जेल। मकान मालिक के पक्ष में गवाही देने का भी दूसरे किराएदारों पर बना रहा था दबाव।विरोध करने पर दारोगा ने किराएदारों को बुरी तरह पीटा। जबरन आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे,दस्तावेज न देने पर दी भद्दी भद्दी गालियां। सीसीटीवी कैमरे को देख कर उड़ी चेहरे की रंगत,हालत हुई खराब। सीसीटीवी में कैद हुई दारोगा की करतूत। जानकारी होने पर एसएसपी ने आरोपी दारोगा को किया सस्पेंड, मामले की जांच सौंपी एसपी क्राइम को। गोरखपुर के कैंट थाना के बेतियाहाता चौकी का मामला।