प्रधानमंत्री जी ने पीएम स्वनिधि लाभार्थियों के साथ किया वर्चुअल संवाद
पीएम स्ट्रीट बैण्डर्स निधि योजना का अधिक से अधिक पात्रजनों को लाभ दिलाएं

एटा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एटा से आए दर्जनों की संख्या में लाभार्थियों को मा0 प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण का सजीव कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन टीवी के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम को देखकर रेहडी, ठेली व पथ विक्रेता सरकार की इस योजना के प्रति आकर्षित दिखे, तो वहीं अपने आप को ऊर्जावान व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिनसे मा0 प्रधानमंत्री जी सीधा-सीधा संवाद कर रहे थे। ठेली, रेहडी वाले पथ विक्रेताओं ने बताया कि आज तक ऐसा कभी सपने में नहीं सोचा की देश के प्रधानमंत्री रेहडी ,ठेली, खोमचा वालों से सीधा संवाद करते हांे।
डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत रेहड़ी, पथ विक्रेता और छोटे सड़क विक्रेताओं को अपना खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए इस योजना का चलाया गया है जिससे कि कोई भी गरीब मजदूर जो अपना छोटा मोटा व्यापार चलाना चाहता है, तो वह स्वनिधि योजना का लाभ ले सकता है और अपने परिवार में खुशहाली ला सकता है इसके लिए उसे नगर पालिका में जाकर अपना पंजीकरण कराना है।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि देश एवं प्रदेश की संवेदनशील सरकार ने सड़क पर व्यवसाय करने वालों की चिंता करते हुए उनकी आमदनी में इजाफा करने का काम किया है। पीएम स्ट्रीट बैण्डर आत्म निर्भर निधि योजना के तहत क्षेत्र के गरीत पथ विक्रेता, रेडी लगाने वाले गरीब तबके के लोगों को लाभ मिलना चाहिए।
एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय क्षेत्र में रेडी, पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पूर्ण पारदर्शिता के साथ दिलाया जा रहा है। जनपद हेतु आवंटित लक्ष्य 7164 के सापेक्ष आज ऋण वितरण कार्यक्रम हतु आवंटित लक्ष्य 2320 के सापेक्ष 2427 व्यक्तियों को ऋण वितरण किया गया है, मण्डल में जनपद प्रथम स्थान पर है। जनपद के 09 निकाय क्षेत्रों में पथ विके्रताओं का चिन्हाकन कर आज ऋण वितरण किया गया है।
इस अवसर पर डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, पीओ डूडा ललिता पाठक, एपीओ, ईओ नगर पालिका दीप कुमार, ईडीएम अविरल तिवारी, भाजपा नेता सुशील गुप्ता, सभासदगण, भारी संख्या में पथ विक्रेता आदि मौजूद रहे।