धान मक्का बाजरा के किसान की मंडियों में लूट हो रही है महापंचायत कर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

एटा। पटना पक्षी विहार के पास गांव विषुनीपुर में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में मक्का बाजरा और धान के किसान की मंडियों में हो रही लूट के विषय पर गहन चिंतन मंथन किया गया तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे शासन प्रशासन की मिलीभगत से प्रदेश की मंडियों में किसानों की फसलों को आधे दामों में लूटा जा रहा है जिससे किसानों में काफी आक्रोश है वही शासन प्रशासन किसी भी व्यापारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जबकि देश के तमाम किसान संगठन एवं किसान नेताओं सहित करोड़ों किसान निरंतर अपनी फसल का वाजिब मूल्य पाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन दुष्टों के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है इसलिए अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है अतिशीघ्र प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन कर प्रदेश एवं देश की सरकार को किसान हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक पर किसानों की खरीदारी करने के लिए बाध्य किया जाएगा साथ ही उक्त बैठक में संगठन के प्रति लगाव एवं समर्पण को देखते हुए श्री सतेन्द्र सिंह जी को जिला उपाध्यक्ष एवं सुरेश पहलवान को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया उपरोक्त लोगों से अपेक्षा की गई कि जिले के कोने कोने में संगठन को खड़ा करने में सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, राम किशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह युवा प्रदेश महासचिव, वीरेंद्र वर्मा मंडल प्रभारी, बृजेश मधुर, दिनेश चंद्र, नेत्रपाल सिंह, मुन्नालाल, महेश चंद्र, गिरीश चंद्र, नीटू भाई, पिंटू भाई, सतीश चौहान, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी, प्रियंका सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks