आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में आवश्यक बैठक

कासगंज जनपद 
कासगंज आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में आवश्यक बैठक कासगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला सैयद अहरोली में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार असोलिया ने की ,बैठक में सर्वसम्मति से महिला मोर्चा श्रीमती मीना सक्सेना को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया वही श्रीमती मीना सक्सेना के द्वारा महिला मोर्चा की नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष पद पर उषा देवी कुशवाहा निवासी नगला सैयद को मनोनीत किया गया एवं शाहीन बेगम पुत्री चमन निवासी नगला सैयद को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया महिलाओं के बढ़-चढ़कर पार्टी में हिस्सेदारी किए जाने पर जनपद के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्षता कर रहे राकेश कुमार ने अपने विचारों में कहा कि हमारी पार्टी एक आंदोलन से निकली हुई पार्टी है एक संघर्ष से जन्मी हुई पार्टी है जो कि अपना विस्तार दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों में शुरू कर रही है जिला मीडिया प्रभारी संतोष राजपूत ने अपने विचारों में कहा कि आम आदमी पार्टी जब भी किसी समाज के साथ कोई अन्याय होता हुआ देखती है तो बिना किसी भेदभाव जात पात छोड़कर ,अमीरी गरीबी को भुलाकर लोगों के साथ खड़ी होती है समय-समय पर विरोध में विरोध प्रदर्शन कर जनपद के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराती है और मांग करती है कि उनका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए इसी कड़ी में निरंतर हम लोग आंदोलन करते रहते हैं बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत अफसाना, शाहीन, माया देवी उर्मिला देवी ,रिंकी देवी, रेशम बत्ती ,मोर सिंह, कुंती देवी रामरति ,हुस्न बानो ,कुमकुम साकरा ,अंजू ,मालती ,नगीना रुस्तम सिंह ,मनपाल सिंह मंत्री हंस मुखी, पुष्पा देवी, रूबी, पाना देवी ,विनीता देवी, लाडो देवी ,मंजू देवी ,कटोरी देवी राजीव कुमार, लटूरी सिंह, हेतराम ,अनुज कुमार दुबे ,गंगा सिंह ,नर्सिंग ,राजू ,सुशीला देवी आदि लोग उपस्थित रहे पार्टी के जिला पदाधिकारियों के द्वारा भारी संख्या में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks