नीतीश कुमार के लिए जेल ही सही जगह: चिराग पासवान

नीतीश कुमार के लिए जेल ही सही जगह: चिराग पासवान

बिहार में पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला है। पासवान ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला है। पासवान ने कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के लिए “जेल सही जगह है।” चिराग पासवान ने कहा, “ऐसा संभव नहीं कि नीतीश कुमार घोटालों में शामिल नहीं हों।” बता दें कि चिराग पासवान की ओर से यह प्रतिक्रिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजने वाले अपने वादे के जवाब में आया है।
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा, “मैंने कहा था कि यदि वे दोषी हैं, तो जांच के बाद उनको जेल भेजा जाएगा। ऐसा कैसे संभव है कि मुख्यमंत्री को इतने बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार और घोटाले की भनक नहीं है? अगर उन्हें जानकारी नहीं है तो जांच होनी चाहिए। हालांकि, लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वह भ्रष्टाचारी हैं और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को जेल भेजना चाहिए।”

पासवान ने कहा, “किसी भी भ्रष्ट नेता को खुलेआम घूमने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। नीतीश कुमार के लिए जेल ही सही जगह है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks