गहलोत सरकार 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को देगी सरकारी नौकरी, दैनिक भत्ता भी दोगुना

गहलोत सरकार 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को देगी सरकारी नौकरी, दैनिक भत्ता भी दोगुना

राजस्‍थान के खिलाड़ियों के लिये बड़ी खुशखबरी है. अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देने का बड़ा फैसला किया है. प्रदेश के खेल पदक विजेता 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्तियां दी जाएंगी. इसक साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को अब दैनिक भत्ता भी दोगुना मिलेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है.

प्रस्ताव के अनुसार, प्रवर्ग ‘क’ के 11 खिलाड़ियों को राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान आबकारी सेवा, राजस्थान वन सेवा और राजस्थान शिक्षा विभाग एवं तकनीकी अभियांत्रिकी सेवा में नियुक्तियां दी जाएंगी. इनमें से 6 खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक और 5 खिलाड़ियों को सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्तियां दी जाएंगी. इसी प्रकार प्रवर्ग ‘ख’ में 11 खिलाड़ियों पुलिस उपनिरीक्षक, एक खिलाड़ी को आबकारी रक्षक, पांच खिलाड़ियों को क्षेत्रीय वन अधिकारी और एक खिलाड़ी को शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक-द्वितीय के पद पर नियुक्ति दी जाएगी.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खिलाड़ियों को वर्तमान में मिलने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने का फैसला किया है. अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 500 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 300 रुपये के स्थान पर 600 रुपये मिलेंगे. प्रदेश में खेलों का वातावरण तैयार करने और खेल-खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के हिसाब से इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks