
#Aligarh….
अलीगढ़ में दहशरे पर दहन से पहले गायब हुआ रावण का पुतला, पुलिस तक पहुंचा मामला
बुराई पर अच्छाई की विजय होने से पहले ही अलीगढ़ में रामलीला ग्राउंड से रावण का पुतला गायब हो गया। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो दहन स्थल पर रावण का पुतला नहीं था। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने पुलिस पर मनमानी करते हुए रावण दहन रोकने का आरोप लगाया है। विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारी भी आ गए। कुछ देर बाद दहन स्थल के पीछे रावण का पुतले का सिर्फ ढांचा मिला। मामले में भाजपा नेता की तरफ से रामलीला महोत्सव अध्यक्ष वेदप्रकाश जैन के खिलाफ थाना गांधीपार्क में तहरीर दी गई है।