वेसकीमती जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा

एटा………

वेसकीमती जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा

जलेसर : – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं जीरो टॉलरेंस के दावे करने वाली सरकार के ही कुछ लोगों द्वारा वादों के, ठीक विपरीत किया जा रहा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा।

आगरा अड्डा, जलेसर में गोल चक्र के पास सलवाहनपुर एवं अरबगढ़ एवं जलेसर मौजा का है संगम जहाँ पर PWD के दो रोड़ों की पड़ी है सरकारी खाली जमीन।

सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा की जानकारी मिलते ही मीडिया कर्मी पहुंचे मौके पर जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी एटा एवं उपजिलाधिकारी जलेसर से चाही गयी जानकारी।

उपजिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार साथ मे थानाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह को मय पुलिस बल भेजा मौके पर।

मौके पर पहुँचे मीडिया कर्मी ने तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी से चाही गयी मामले की जानकारी तो दिखे मजबूर क्योंकि जानकारी देने के बजाय धमकाते हुए मांगने लगे मीडिया कर्मी का परिचय पत्र।

तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी की इस कार्यशैली से गहराने लगा है संदेह हो सकती भू-माफियाओं से मिलीभगत।

फिलहाल वेशकीमती जमीन पर तहसीलदार द्वारा जाँच करने की बात कह कर निर्माण कार्य हटवाने के बजाय किया गया है स्थगित।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks