बिहार चुनाव 2020 : गांव में भाजपा विधायक की प्रचार गाड़ी पहुंचते ही भड़क गई महिलाएं, अपशब्द बोलते हुए फाड़ डाले पोस्टर

बिहार चुनाव 2020 : गांव में भाजपा विधायक की प्रचार गाड़ी पहुंचते ही भड़क गई महिलाएं, अपशब्द बोलते हुए फाड़ डाले पोस्टर

बिहार चुनाव के लिए समर्थन मांगने पहुंच रहे कई जनप्रतिनिधियों को जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी इलाके के एक गांव का सामने आया है। जहां भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता की प्रचार गाड़ी पहुंची, तो गांव के लोग खासकर महिलाएं भड़क गए और उन्होंने गाली-गलौज कर प्रचार गाड़ी को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता की प्रचार गाड़ी गांव में पहुंची थी। जैसे ही गाड़ी गांव में दाखिल होने लगी तो गांव के लोग गाड़ी के सामने आ गए और गालियां देकर उसे वापस जाने को कह दिया। कई महिलाएं गाड़ी के पास पहुंचकर भाजपा विधायक के खिलाफ भला-बुरा कहने लगीं। महिलाओं का कहना था कि पांच साल में अब वोट मांगने के समय उन्हें फिर से हमारी याद आयी है, लेकिन अब तक हमारी कोई सुध नहीं ली।

लोगों का गुस्सा देखकर ड्राइवर ने गाड़ी घुमा ली और वापस जाने लगा तो लोगों की भीड़ ने गुस्से में गाड़ी पर लगे पोस्टर फाड़ डाले। बता दें कि यह बिहार चुनाव में यह पहली घटना नहीं है, जब किसी जनप्रतिनिध को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है। इससे पहले बीते हफ्ते ही जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार सुदय यादव को भी जनता के गुस्से से दो चार होना पड़ा था।

इसी तरह जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा को भी जनता ने इसी तरह नाराजगी में गांव से लौटा दिया था। दरअसल सत्येदव कुशवाहा अरवल जिले के कुर्था विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। जब वह इलाके के एक गांव में प्रचार के लिए पहुंचे तो वहां के लोगों ने विधायक को घेर लिया और उन्हें इलाके में कोई विकास कार्य ना कराने पर आड़े हाथों ले लिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए विधायक सत्यदेव कुशवाहा वहां से चुपचाप निकल गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks