क्षत्रिय समाज पर अन्याय उत्पीड़न और अत्याचार बरदाश्त नहीं :- विशनपाल सिंह चौहान

: *क्षत्रिय समाज पर अन्याय उत्पीड़न और अत्याचार बरदाश्त नहीं :- विशनपाल सिंह चौहान* *शस्त्र पूजन एवं क्षत्रिय सम्मेलन धूमधाम के साथ सम्पन्न* एटा। जीटी रोड स्थित फर्रुखाबाद वाली धर्मशाला के प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सयुंक्त तत्वावधान के माध्यम से विजयदशमी/दशहरा पर्व धूमधाम एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश चौहान चमकरी द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ शस्त्र तथा शास्त्र पूजन के साथ परंपरागत तरीके से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगणों का माल्यार्पण एवं शाल उढ़ा कर सम्मान किया गया। इस दौरान विशनपाल सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार को अ.भा. हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ. नीलेश सोलंकी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षत्रिय समाज द्वारा दोनों व्यक्तियों का कार्यक्रम स्थल पर ही पुष्प माला एवं शाल पहना कर नागरिक अभिनन्दन किया गया। इसी दौरान अंत में अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के *पूर्व विधायक स्व. उदयवीर सिंह राठौर* के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर सामूहिक रूप से शोक श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कल्याण परिषद/महासभा के जिलाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान ने क्षत्रिय समाज के उत्थान हेतु शिक्षा संयम तथा विकास हेतु रोजगार पर अधिक बल दिया जिससे समाज विकसित एवं शिक्षित हो सके। उन्होंने क्षत्रिय समाज के उत्पीड़न पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उत्पीड़न करने वाले और कराने वालों को बख्शा नही जाएगा। तथा क्षत्रिय समाज को न्याय दिलाने हेतु संगठन के बल पर हर सम्भव प्रयास किये जायेगें। मुख्य अतिथि दुलारे सिंह भदौरिया बरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा के सुशासन में बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण समाज का विकास किया जा रहा है। तथा क्षत्रिय समाज का सम्मान भी भाजपा की वजह से बरकरार है। अभय प्रताप सिंह प्रधान ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षत्रियों को संगठन मजबूत करने पर बल देना होगा तभी क्षत्रिय हित सुरक्षित रह सकते है। अनिल सोलंकी ने अपने सम्बोधन में क्षत्रिय समाज के बच्चों को रोजगार परक शिक्षा दिलाये जाने पर बल दिया। तथा वरिष्ठ पत्रकार महेश चंद्र सोलंकी संपादक ने कहा कि समाज के सामाजिक पर्वों के अलावा गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराये जाने की योजना भी बनाई जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभिषेक चौहान ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा तथा प्रगति में क्षत्रियों का शुरू से ही योगदान रहा है और आगे भी इस कार्य के लिए क्षत्रिय सदैव तत्पर रहेंगे। बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा के इस महान पर्व पर राष्ट्र धर्म एवं मानव सेवा तथा जनकल्याण का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर राजीव चौहान प्रो. धुमरी इण्डेन गैस, अम्बरीश सिंह राठौर एड., धर्मपाल सिंह चौहान एड., अजीत सिंह भाटी एड.गिरीश कुमार भाटी एड. धर्मवीर सिंह चौहान युवा जिलाध्यक्ष,अमित चौहान चमकरी, अखण्ड प्रताप, राजकुमार चौहान जिला मंत्री, रोहन सिंह जिला उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार चमकरी, राजीव चौहान चमकरी, मनोज चौहान, रूपेंद्र तोमर,मोहिंदर सिंह फौजी, सुधीर चौहान, विक्रम चौहान, अभिषेक भदौरिया, पुष्पेंद्र चौहान बाबू जिला अस्पताल एटा, एपी चौहान जैथरा, विश्वप्रताप धुमरी, मुनेश चौहान कुठिला, रिंकू चौहान, प्रशान्त सिंह चौहान, हर्षित चौहान, श्रीमती राधारानी पुंढीर, श्रीमती रजनी चौहान, श्रीमती सरला चौहान, श्रीमती पूनम सोलंकी, ज्योति चौहान, मानसी सोलंकी, शिवांगी सोलंकी, वंश प्रताप सिंह, मोहित ठाकुर सहित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks