मिशन शक्ति की सफलता हेतु सबको आगे आना होगा, नारी को सशक्त बनाना होगा

मिशन शक्ति के तहत प्रथम चरण का जनेश्वर मिश्र सभागार में हुआ समापन

मिशन शक्ति की सफलता हेतु सबको आगे आना होगा, नारी को सशक्त बनाना होगा

एटा। मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विगत 17 अक्टूबर से शुरू हुए प्रथम चरण का रविवार को जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में एक भव्य आयोजन के साथ समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन आदि ने प्रतिभाग करते हुए मंा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके, माल्यार्पण करके समापन समारोह का शुभारंभ किया गया। सभी आगन्तुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम के दौरान स्वागत एवं सम्मान किया गया। कस्तूरगा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

डीएम सुखलाल भारती ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी के बिना विश्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। बालिकाओं, महिलाआंे के प्रति सरकार काफी गंभीर है, नारी को सम्मान दिलाने, आत्म निर्भर बनाने हेतु बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमसभी को चाहिए कि बेटियों का समान अवसर दें, नारी शक्ति की गरिमा को बनाए रखा जाए। प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 6 माह तक मिशन शक्ति अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की महिलाओं को शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रकार के हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी जाए, जिससे कि समय से इन नम्बरों का प्रयोग कर सकें। जनपद के सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की जा चुकी है, महिलाएं एवं बालिकाएं थाने पर स्थापित हेल्पडेस्क के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि मिशन शक्त के तहत नारी को स्वावलंबी बनाने, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा अभियान के रूप में शुरूआत की गई है। प्रदेश सरकार क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा हेतु समय-समय पर बेहतर कदम उठा रही है। थानों पर हेल्पडेस्क के माध्यम से अब सुनवाई में सहायता होगी। बेटियां सदैव परिवार का ख्याल रखती हैं, उनके सम्मान हेतु बेहतर प्रयास किए जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा महिलाआंे की सुरक्षा हेतु बेहतर कदम हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से क्षेत्रीय जनसामान्य को अधिक से अधिक से जागरूक किया जाए।

सीडीओ मदन वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राॅल माॅडल के रूप में चिन्हित की गई महिलाओं, बालिकाओें को सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक, गीत, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शेर सिंह शाक्य ने किया।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, डीएचओ एनएस भट्ट, डीपीओ संजय सिंह, सीडीपीओ एसपी पाण्डेय, सीडीपीओ राजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष कंचन कटियार सहित भारी संख्या में नारी शक्ति आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks