
*#Etah…* *बाजरा काटने को लेकर परिवार में हुआ विवाद* ◾बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर की घटना ◾एक ही परिवार के लोगों में जमकर हुई मारपीट ◾दस लोग हुए घायल ◾सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ◾घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती ◾जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी राजकुमार ने घायलों से ली पूरे मामले की जानकारी ◾सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज पूरा मामला बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर का है जहां जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रविवार दोपहर को एक ही परिवार के 1 दर्जन से अधिक लोग खेत पर बाजरा काट रहे थे। उसी समय 1 दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है हमले में लाठी-डंडों के साथ साथ अवैध असलहा के साथ फायरिंग भी की गई। इस हमले में बाजरा काट रहे 10 लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।