शातिर पेशेवर अपराधी चेकिंग के दौरान अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम के सहयोग से लूट की योजना बना रहे दो शातिर पेशेवर अपराधी चेकिंग के दौरान अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम द्वारा दो शातिर बदमाशों को अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किये हुए एक ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.10.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगला समन मोड़ से पहले जन सेवा केंद्र के पास से समय करीब 21.30 बजे लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को 02 अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा चोरी किये हुए एक सोनालिका ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया है। तथा तीन अभियुक्त अंधेरे में मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह ट्रैक्टर उन्होंने अपने भागे हुए साथियों के साथ मिलकर दिनांक 21.10.2020 को थाना अमांपुर क्षेत्र से चुराया था। तथा आज एक ट्रैक्टर नगला समन से चुराकर हम आगरा ले जाकर बेचने की फिराक में थे। तथा अमांपुर क्षेत्र में लोधीपुर तिराहे के पास से एक मोटरसाइकिल सवार से उसकी मोटरसाइकिल होंडा शाइन को छीन लिया था। जिसे बेचकर आपस मे पैसे बांट लिए थे। इस सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर *धारा 398,401,411 भा.द.वि, धारा 41/102 द.प्र.सं तथा मु.अ.सं 404/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम वकील मेवाती व मु.अ.सं 405/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शिवनारायण* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- वकील मेवाती पुत्र बली मौ० मेवाती निवासी सथरापुर थाना छर्रा, जनपद अलीगढ़।
2- शिवनारायण पुत्र सामल गिरी निवासी गाजीपुर थाना बरला, जनपद अलीगढ़।

फरार अभियुक्तों का नाम पता-
1- पुष्पेंद्र निवासी बडरके थाना पहासू, जनपद बुलंदशहर।
2- सोनू धीमर निवासी उपरोक्त।
3- महेंद्र पुत्र हरी सिंह निवासी तुलसी नगर सोबर चौकी, थाना ताजगंज, जनपद आगरा।

बरामदगी
1- 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक सोनालीका ट्रैक्टर (चोरी किया हुआ)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम प्रदीप कुमार जादौन
2- उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह, कोतवाली देहात
3- उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, कोतवाली देहात
4- आरक्षी स्वतंत्र कुमार
5- आरक्षी विष्णु कुमार
6- आरक्षी बलदेव कुमार
7- आरक्षी विवेक कुमार
8- आरक्षी भूपेंद्र कुमार
9- आरक्षी महेंद्र कुमार
10- आरक्षी अमरपाल सिंह
11- आरक्षी अमित कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks