बरेली में प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज

#Bareily..

लव जिहाद: बरेली का बिलाल प्रेमिका के लिए माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर बना हिन्दू
बरेली में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। लड़की के पिता की ओर से मोहल्ले के बिलाल घोसी, उसकी मां, बहनें, शिवम शर्मा, विशाल और उसकी पत्नी के खिलाफ खिलाफ फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की के परिवार और हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का आरोप था कि यह लव जिहाद का मामला है। हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है। उसे दिल्ली ले जाया गया। वहां जबरन उसका बयान बदलकर वीडियो वायरल कराया जा रहा है। इस मामले में बरेली में मंगलवार को किला थाने में जमकर बवाल हुआ। उन्होंने प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मामले में किला थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और दरोगा समेत तीन पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks