अब UP में भी सामने आया TRP घोटाला, दर्ज हुई FIR, CBI जांच की सिफारिश

अब UP में भी सामने आया TRP घोटाला, दर्ज हुई FIR, CBI जांच की सिफारिश

महाराष्ट्र में TRP घोटाला के आने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. लखनऊ के हजरतगंज थाने में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार ये एफआईआर राज्य सरकार के सूचना विभाग की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें टीआरपी में घपले की बात है. यही नहीं यूपी गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने इस संबंध में सीबीआई से जांच कराने का संस्तुति पत्र भी भेज दिया है.

बता दें पिछले दिनों महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने टेलीविजन रेटिंग पॉइंट से छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया और कहा कि इस मामले के संबंध में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. टीआरपी के आधार पर यह फैसला किया जाता है कि कौन सा टीवी कार्यक्रम सबसे ज्यादा देखा गया. यह दर्शकों की पसंद और किसी चैनल की लोकप्रियता भी इंगित करती है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks