प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत 30 अक्टूबर तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत 30 अक्टूबर तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न

एटा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को उनके राशनकार्ड में दर्ज यूनिट के सापेक्ष माह अक्टूबर 2020 में दिनांक 21.10.2020 से दिनांक 30.10.2020 के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न 05 किलोग्राम प्रति यूनिट 3 किग्रा0 गेहूॅ व 2 किग्रा0 चावल तथा निःशुल्क 1 किलोग्राम चना प्रति कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जनपद के समस्त अन्त्योदय श्रेणी के लाभार्थियों के लिए त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर 2020 हेतु अनुमन्य 03 किलोग्राम प्रति कार्ड चीनी एक साथ 18 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से माह अक्टूूूूबर 2020 में ही उपलब्ध करायी जायेगी।
उन्होनें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है जिनके द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न एवं समस्त अन्त्योदय कार्ड पर 18 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी का वितरण अपनी उपस्थिति में कराया जायगा तथा वितरण के समय अनिवार्य सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन भी कराया जाएगा। माह अक्टूबर 2020 में द्वितीय वितरण चक्र के दौरान जिन कार्डधारकों के किसी कारणवश अगूंठा अंगुली ई0पाॅस मशीन में मैच नही हो पाती है, तो उन्हें निर्धारित की गई प्राॅक्सी तिथि दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को वैध मोबाइल नम्बर ओ0टी0पी0 के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। स्पष्ट करना है कि निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डों पर भी यूनिट के अनुसार ही किया जायेगा एवं चीनी का वितरण केवल अन्त्योदय कार्ड पर 03 किलोग्राम प्रतिकार्ड 18 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाएगा। समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न 05 किग्रा प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहॅू व 2 किग्रा चावल तथा निशुल्क 01 किलोग्राम चना प्रति काड व 03 किलोग्राम चीनी प्रतिकार्ड 18 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से एवं समस्त पात्र गृहस्थी कार्डधारक को निःशुल्क खाद्यान्न 05 किग्रा प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहॅू व 2 किग्रा चावल तथा 01 किलोग्राम चना प्रति कार्ड दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेता द्वारा दुकान पर साबुन एवं पानी की पर्याप्त मात्रा रखी जाएगी तथा कार्डधारकों के हाथ धुलवाने के पश्चात ही ई0पाॅस पर बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन किया जाएगा। लाभार्थी, डीलर एवं दुकान पर उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा मास्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि से मुॅह ढक कर ही उचित दर दुकान पर खाद्यान्न प्राप्त करने संबंधी कार्य किया जायेगा। अतः समस्त कार्डधारकों से अनुरोध है कि वितरण के दौरान अपना राशनकार्ड लेकर एवं मुॅह ढक कर ही दुकान पर उपस्थित हों, उचित दर दुकान पर एक साथ भीड एकत्रित न करें। कार्डधारक हाथ धुलने केे पश्चात् ही मशीन पर अगूठा निशानी मैच करावें एवं वितरण कार्य में विक्रेता तथा नोडल अधिकारी को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks