
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 46 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- जलेसर दिनांक 19.10.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान सिकंदराराऊ रोड़ से 01 अभियुक्त को 16 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर मु0अ0स0 441/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अनवर खां पुत्र किफायत खां निवासी मकसूदपुर थाना जलेसर एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2- मिरहची दिनांक 19.10.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान एटा चौइया तिराहा से 01 अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची एटा पर मु0अ0स0 206/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम पूरण पुत्र टीका राम निवासी चौइया थाना मिरहची एटा पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
3- राजा का रामपुर दिनांक 19.10.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम टिकैतपुर के पास से 01 अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर एटा पर मु0अ0स0 121/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम शिवरतन पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम टिकैतपुर थाना राजा का रामपुर एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।