लॉकडाउन: पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, 3 मई के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा

*लॉकडाउन: पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, 3 मई के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा*

कोरोना के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुबह मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस चर्चा के दौरान लॉकडाउन से धीरे-धीरे निकलने के उपायों पर चर्चा हो सकती है। देश में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद प्रधानमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्रियों की तीसरी बार विडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी।
देशव्यापी लॉकडाउन से निकलने पर हो सकती है चर्चा
सरकारी सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए आगे के रास्ते के अलावा लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे इससे निकलने पर चर्चा की जाएगी। देशव्यापी कोरोना वायरस लॉकडाउन दूसरी बार 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया है।केन्द्र और राज्य सरकार ने लोगों को राहत और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई क्षेत्रों में राहत दी है। लेकिन, कुछ राज्य कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए लॉकडाउन को 3 मई के आगे भी बढ़ाने के इच्छुक हैं।
*Rpt=ए पी चौहान*

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks