
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा बाइक सवार दम्पत्ति के साथ हुयी लूट सहित तीन घटनाओं का खुलासा, लूट की योजना बना रहे दो शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ के बाद घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, लूटी गई ज्वैलरी, मोबाइल तथा मोटर साइकिल बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16.10.2020 को वादी श्री शीनेश सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बड़ाखेड़ा थाना मलावन एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 08.10.2020 को वह अपनी पत्नी व अपने साले की पत्नी को लेकर अपने गाॅव से अपनी ससुराल ग्राम नगला बहादुर थाना जसरथपुर जा रहा था, सर्रा भट्टा के पास पहुॅचते ही पीछे से एक मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने वादी की पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया, जिसमें सोने-चाॅदी के आभूषण, एक मोबाइल तथा नकदी थी।
पंजीकृत अभियोग
इस सम्बन्ध में थाना जैथरा पर मुअसं- 478/2020 धारा 392 भादवि बनाम तीन अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।
अनावरण को लगाई गईं टीमें
घटना के अनावरण तथा लूटी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात, जनपदीय स्वाॅट व सर्विलांस टीम को थानाध्यक्ष जैथरा को वाॅछित सहयोग हेतु लगाया गया।
घटना का अनावरण
दिनांक 18.10.2020 को समय करीब 21.40 बजे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद जैथरा-कुरावली रोड़, तरगॅवा चैराहे के पास से अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है, तथा तीन अभियुक्त अपनी मोटर साइकिल छोड़ अंधेरें का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर दिनंाक 08.10.2020 को सर्रा भट्टा के पास मोटर साइकिल सवार दम्पत्ति से बैग लूटा था, ये सोने-चाॅदी के जेवरात तथा वीवो मोबाइल उसी बैग में निकले थे। तथा दिनांक 15.10.2020 को पटियाली-अलीगंज मार्ग पर ग्राम ढकपुरा के पास एक सड़क पर खड़ी एक महिला से उसके झाले लूटे थे, तथा दिनांक 05.10.2020 को एटा-सकीट रोड़ पर ग्राम अंगदपुर के पास से एक व्यक्ति से उसकी मोटर साइकिल तथा लावा का मोबाइल लूटा था। आज भी वे सभी लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से खडे़ थे। फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक मोटर साइकिल के बारे में पूछने पर अभियुक्त अरविन्द ने बताया कि वह उसी की मोटरसाइकिल है, पुलिस से बचने के लिये उसने मोटर साइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण
1- सोनू उर्फ छोटा पुत्र धनपाल सिंह निवासी बरखेड़ा थाना कुरावली मैनपुरी
2- अरविन्द पुत्र जगदीश निवासी बरखेड़ा थाना कुरावली मैनपुरी
फरार अभियुक्तगण का विवरण
1- जितेन्द्र पुत्र कामता प्रसाद निवासी बरखेड़ा थाना कुरावली, मैनपुरी
2- अनवर बंजारा पुत्र कोमिल निवासी रीचपुरा थाना कुरावली, मैनपुरी
3- मनोज नामपता अज्ञात
बाद अनावरण पंजीकृत अभियोगों का विवरण
1- मु.अ.सं.- 483/20 धारा 307 भादवि (पु मु)
2- मु.अ.सं.- 484/20 धारा 420, 467, 471 भादवि
3- मु.अ.सं.- 485/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अरविन्द
4- मु.अ.सं.- 486/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सोनू उर्फ छोटा
बरामदगी
1- एक जोड़ी कुण्डल, एक पैण्डल, एक अंगूठी सोने के तथा चार खडुआ व एक करधनी चाॅदी की (मुअसं- 478/2020 धारा 392 भादवि)
2- एक वीवो मोबाइल (मुअसं- 478/2020 धारा 392 भादवि)
3- एक जोड़ी झाले (सम्बन्धित मुअसं-313/20 धारा 392 भादवि थाना पटियाली)
4- एक मोटर साइकिल व लावा मोबाइल फोन ( मुअसं-168/20 धारा 392 भादवि थाना सकीट)
5- एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त)
6- 02 तमंचे, 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर