डिलारी का सीआरपीएफ जवान श्रीनगर में शहीद संशोधित

 

डिलारी थाना क्षेत्र का सीआरपीएफ का जवान श्रीनगर में शहीद हो गया। सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेसुध हो गई। परिवार वालों का भी बुरा हाल हो गया। देर रात जवान का शव श्रीनगर से डिलारी पहुंचा। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डिलारी थाना क्षेत्र निवासी नरेश कुमार सिंह पुत्र डालचंद्र सिंह 26 वर्षीय सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में चल रही थी। परिवार में पत्नी सोनिका, छह माह की बेटी नव्या के अलावा मां त्रिवेणी देवी भाई संजय व रवि हैं। संजय के मुताबिक नौ साल से नरेश सीआरपीएफ में थे। रात गश्त के दौरान अचानक गाड़ी पलट गई। इस दौरान भाई की मौत हो गई। गुरुवार देर रात वहां के अधिकारियों ने फोन करके जानकारी दी। दिवाली से पहले भाई की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई की पत्नी सोनिका तो सूचना पाते ही बेसुध हो गई। मासूम नव्या भी गुमसुम हो गई। पूरे परिवार का माहौल गमगीन हो गया। देर शव पहुंचा तो परिजनों के अलावा गांव के लोग भी फफक पड़े।
जबकि दाह संस्कार के लिए राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव को तिरंगे में लपेट कर श्रद्धांजलि की वही सीआरपीएफ के डीएसपी प्रदीप नाडा इंस्पेक्टर अमित कुमार एसडीएम ठाकुरद्वारा अश्विनी कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा अनूप यादव थाना अध्यक्ष डिलारी सत राज सिंह ने श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित कर अंतिम सलामी दी दाह संस्कार कस्बे से दक्षिण स्थित मरघट पर किया गया मुखानी बड़े भाई रवि कुमार ने दी अंतिम संस्कार में कस्बे के लोगों के अलावा कई राजनीतिक दलों के बड़े नेता पूर्व सांसद सर्वेश कुमार मुरादाबाद सांसद डॉक्टर एसटी हसन मुरादाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान रणविजय सिंह गुलाब सिंह बसपा ज़िला अध्य्क्ष उत्तम चौहान सईद हाजीजी कई बड़ी हस्तियों ने जवान के अंतिम दर्शन किए अंतिम संस्कार में मौजूद प्रशासनिक अमला और राजनेताओं ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधा ते हुए सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया ।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks