सामूहिक हत्याकांड की हो सीबीआई जांच — दिवाकर पचौरी
—————————————-
एटा ! कोतवाली नगर क्षेत्र के श्रगांर नगर में एक ब्राम्हण परिवार मे शनिवार की सुप्रभात सामूहिक तौर पर संदिग्ध हालात में मिले पांच शवों के पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराऐ जाने के पश्चात पैनल चिकित्सकों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा कोतवाली नगर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज किऐ गए घटना के खुलासे से असन्तुष्ट म्रतक राजेश्वर प्रसाद पचौरी के पुत्र एवं म्रतक श्रीमती दिव्या पचौरी के पति दिवाकर पचौरी तथा उनके चाचा रामेश्वर प्रसाद पचौरी एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसियेशन ने सयुंक्त रूप से इस वीभत्स घटना की सीबीआई जांच कराऐ जाने की मांग उठाई है ! दिवाकर पचौरी ने कहा है कि इस घटना मे चाहे मेरे परिवार का अथवा मेरे ससुराल पक्ष का या जो भी व्यक्ति शामिल रहा हो, उसका पर्दाफ़ाश होकर मुझे न्याय मिलना चाहिऐ ! रामेश्वर प्रसाद पचौरी एडवोकेट ने भी कहा कि यह घटना हमारे परिवार व समाज को झकझोर देने वाली है , हमारे परिवारीजनों का बेरहमी से कत्लेआम किया गया है, एक भाई को अपने भाई के लिए न्याय चाहिए , पूरे देश के अधिवक्ता बन्धुओं को अपने साथी के लिए न्याय चाहिए ! रामेश्वर प्रसाद पचौरी एडवोकेट ने कहा कि यदि इस घटना मे हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो आम जनमानस का कानून से विश्वास उठ जाएगा! रामेश्वर प्रसाद पचौरी एडवोकेट ने इस घटना की प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए अपने साथी अधिवक्ताओं से सम्पूर्ण सहयोग दिऐ जाने की अपेक्षा की है !