भाजपा सरकार के सत्ताधारी संजय कुमार गुप्ता विधायक पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

भाजपा सरकार के सत्ताधारी संजय कुमार गुप्ता विधायक पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

कौशांबी थाना कोखराज के परसरा गांव के बंसी देवी पत्नी धर्मपाल चमार ने संजय कुमार गुप्ता विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है। कि मेरी भूमिधरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहा है। मना करने पर विधायक ने जान से मार डालने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मेरी जमीन पर भाजपा के सत्ताधारी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने जबरन कब्जा करना चाहता है। हमारे मना करने पर उपरोक्त विधायक ने धमकी दे रहा है। पीड़िता ने जिले के मुखिया श्री अमित कुमार सिंह से लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। परंतु दलित पीड़ित को न्याय मिलता नहीं दिखाई पड़ा। पीड़िता अपनी भूमिधरी जमीन को पाने के लिए अब माननीय न्यायालय के शरण में जाने को मजबूर हो गई है। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने जिले के मुखिया से गुहार लगाई तो मुखिया ने स्थानीय थानेदार को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं। अब सवाल उठता है। कि जांच में दोषी कौन जांच के विषय तो है पीड़िता जिलाधिकारी से लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों की चौखट पर न्याय की भीख मांग चुकी है। लेकिन न्याय मिलना नामुमकिन साबित हो रहा है। देखना यह है। कि दलित पीड़ितों को उसकी जमीन जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा मिलता है। या नहीं लेकिन पीड़िता का बयान है। कि भाजपा सरकार के सत्ताधारी विधायक संजय कुमार गुप्ता के आगे सच्चाई घुटने टेक चुकी है। पीड़िता का इतना बड़ा बयान कानून व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks