
#Mathura….
कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकाला और सिर काटकर ले गए
कब्रिस्तान में पुलिस तैनात, जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कस्बा गोवर्धन आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित एक क्रबिस्तान में दफन शव को निकालकर कर मृतक का सिर काटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने पर हरकत में आई पुलिस ने एतिहात के तौर पर कब्रिस्तान में पुलिस तैनात कर मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है की सिर को क्यों काटा गया। क्या इसके पीछे तंत्र-मंत्र की क्रिया तो नहीं है। थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर बने कब्रिस्तान में दफन 35 वर्षीय शाहिद की कब्र से रात के अंधेरे में कोई सिर काटकर ले गया। सुबह चौकीदार को ने देखा तो कब्र खुदी हुई थी और शव से सिर कटा हुआ था। कब्रिस्तान के चौकीदार ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों एवं पुलिस को दी।