*अलीगढ़ के एसडीएम के निलंबित गनर ने गायब किए सरकारी कारतूस,मुकदमा दर्ज*
*#अलीगढ़:*
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में तस्करी में गिरफ्तारी के बाद निलंबित एसडीएम कोल के गनर जिला पुलिस के सिपाही प्रदीप सिंह की एक और करतूत उजागर हुई है। वह पुलिस लाइन से ड्यूटी पर सरकारी कारबाइन के साथ लेकर गए मैग्जीन और कारतूसों का हिसाब नहीं दे पाया है। तलाशी में उसके पास से एक मैग्जीन और 15 कारतूस कम मिले हैं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ लाइन प्रभारी आरआई सोमदत्त शर्मा द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।