
#Delhi….
सीबीएसईः मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर अब होगा डिजिटल हस्ताक्षर, बोर्ड ने जारी किये निर्देश
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जारी मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर अब प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होंगे। इसकी शुरूआत बोर्ड ने नौंवी और ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन और दसवीं और बारहवीं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) भरने से किया है। पहली बार सभी प्रधानाचार्यों का डिजिटल हस्ताक्षर लिया जा रहा है।
इस हस्ताक्षर का इस्तेमाल बोर्ड के अलावा स्कूल गतिविधियों में भी किया जाएगा। प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर को बोर्ड के साथ स्कूल रिकॉर्ड में रखा जाएगा। इससे जब जरूरत होगी तो हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बोर्ड की मानें तो इससे समय की बचत होगी।
ये होंगे फायदे
▪️अब प्राचार्य के हस्ताक्षर के लिए छात्रों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा
▪️मार्क्स वेरिफिकेशन, प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन का काम जल्दी होगा
▪️बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और स्कूल के बीच होने वाले सारे काम में तेजी आएगी
▪️प्रधानाचार्य के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल स्कूल स्टाफ द्वारा किया जा सकेगा
▪️प्रधानाचार्य के स्कूल में उपलब्ध नहीं होने पर भी छात्र का काम आसानी से हो जाएगा