‘मिशन शक्ति’ के शुभारंभ के साथ सीएम योगी का बड़ा एलान

*#Lucknow….* *’मिशन शक्ति’ के शुभारंभ के साथ सीएम योगी का बड़ा एलान* *महिलाओं की सुनवाई के लिए यूपी के थानों में होगा अलग इंतजाम* नवरात्र के पहले दिन महिलाओं और बच्‍चों की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ के शुभारंभ के साथ सीएम योगी ने एलान किया है कि अब यूपी के थानों में महिलाओं की सुनवाई के लिए अलग से इंतजाम किया जाएगा। प्रदेश के 1535 थानों में महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए अलग कमरे बनेंगे। साथ ही वहां एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी जो खासतौर पर थाने पर आने वाली महिलाओं की सुनवाई करेंगी। नवरात्र के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ बलरामपुर में किया। लखनऊ में राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश के अन्‍य जिलों में प्रभारी मंत्री इसका शुभारंभ कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks