दो बहनों की मौत से हाथरस के गांव सोनई में सन्नाटा, एटा हादसे में हुई दोनों की मौत
हाथरस। एटा के श्रृंगार नगर में एक घर में पांच लोगों शव मिलने की खबर से हर कोई सकते में है। घर में मृत मिलीं पुत्रवधु और उसकी छोटी बहन हाथरस सीमा से सटे मथुरा जनपद के गांव सोनई की रहने वाली थीं। दो बहनों की मौत से सोनई में सन्नाटा है। हर कोई मौत की वजह जानने को आतुर था। परिजन एटा रवाना हो गए। इधर गांव में दो बेटियों की मौत की खबर से गमगीन माहौल था। गांव के लोग इस घटना को हत्या मान रहे हैं। हर कोई मौत का कारण जानने को आतुर दिखा।
एटा में ऐसे हुआ था हादसा
सोनई निवासी रमाशंकर गांव में ही प्रोवीजन स्टोर चलाते हैं। उनकी तीन बेटियों समेत चार बच्चे थे। सबसे बड़ी बेटी दिव्या की शादी एटा में हुई थी। दूसरे नंबर का बेटा अनुज पिता के साथ काम करता है उसकी शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बेटी अंंजली की शादी वृंदावन हुई है। बुलबुल बीटीसी करने बाद टीईटी की तैयारी कर रही थी। काफी शांत स्वाभाव के परिवार की दो बेटियों की एटा में मौत की खबर से हर कोई हरप्रद है। सुबह जैसे ही घरवालों को खबर मिली तो उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने बताया कि दिव्या का छोटा बेटा लालू एक साल का है। इस लिए दिव्या ने ढाई-तीन महीने पहने बुलबुल को एटा बुला लिया था। दिव्या और बुलबुल की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग सुबह एटा के लिए रवाना हो गए। उनके बुजुर्ग पिता को परिवारीजन घर पर ही छोड़ गए थे। इधर गांव में दो बेटियों की मौत की खबर से गमगीन माहौल था। गांव के लोग इस घटना को हत्या मान रहे हैं। हर कोई मौत का कारण जानने का इच्छुक दिखा। घटना को लेकर गांव में मातम छा गया।