
*#Firozabad….* *टूंडला विधानसभा उपचुनाव* *सपा, जनअधिकार पार्टी समेत तीन का नामांकन* *एटा के सपा नेता पहुँचे सपा प्रत्याशी के नामांकन में* सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर काफिले के साथ तहसील पहुंचे। उनके काफिले को तहसील के बाहर ही रोक दिया गया। प्रत्याशी सहित केवल तीन लोग ही तहसील के अन्दर गए। वहां पर उन्होंने अपना नामांकन किया। नामांकन करने के बाद वे फिर से काफिले में शामिल हो गए और तहसील से काफिला चुनाव कार्यालय तक आया जहां पर एक सभा हुई। इसे कई बड़े सपा के नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष डीपी सिंह, सूरज यादव, नोरंग सिंह यादव, बीरी सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे। एटा से निवर्तमान जिपंअ जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, रणजीत सुमन पूर्व विधायक जलेसर एवं भूपेन्द्र प्रजापति ज़िला महासचिव सहित तमाम लोग पहुँचे। इसके साथ ही जन अधिकार मंच के अशोक कुमार भी समर्थकों के साथ तहसील तक पहुंचे और अपना नामांकन किया। गुरुवार को निर्दलीय सचिन कुमार ने भी नामांकन किया। गुरुवार को दो लोगों ने पर्चे भी खरीदे।