जूता केमिकल के गोदाम में लगी भीषण आग, ड्रम फटने से धमाके

*#Agra… *जूता केमिकल के गोदाम में लगी भीषण आग, ड्रम फटने से धमाके* *◾दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे श्रीजी पुरम कालोनी में हुआ अग्निकांड* *◾पांच दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू* दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे श्रीजी पुरम कालोनी स्थित प्लाट में बने जूता केमिकल के गोदाम में गुरुवार की शाम सवा पांच बजे भीषण आग लग गई। एक के बाद एक 10-12 केमिकल के ड्रम फटने से धमाके हुए। इससे कालोनी के लोग दहशत में आ गए। आग बुझाने में गोदाम मालिक झुलस गए। सूचना पर सिकंदरा पुलिस और पांच दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस गोदाम मालिक से पूछताछ करेगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks