
*#Etah…* *एटा में निकले 11 और कोरोना संक्रमित* जिले में गुरुवार को हुई कोरोना जांच में 11 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिनको स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन एवं क्वारंटीन कराया है। उसके बाद गुरुवार को जिले में कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2482 हो गई है। उसमें से 1791 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 181 हो गई। जिले से बाहर रह रहे संक्रमितों में 73, होम आइसोलेशन की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग अब तक 18 लोगों की कोरोना से मौत होना बता रहा है।