
*#Etah…* *सीडीओ ने किया विकास भबन के कार्यालयों के निरीक्षण* *पीडी-कृषि अधिकारी सहित दर्जनभर कार्यालय से मिले नदारद* *एक दिन का वेतन अवरुद्ध किए जाने के निर्देश दिए* सीडीओ मदन वर्मा ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे विकास भबन के कार्यालयों का ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दर्जनभर अधिकारी नदारद मिले। अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर एक दिन का वेतन काटा गया है। निरीक्षण में पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, डीपीआरओ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अरविंद कुमार, पत्रवाहक गीता, जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, कृषि अधिकारी कार्यालय के शैलेश कुमार, तिलक सिंह, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य राजेलाल, आशीष कुमार मत्स्य निरीक्षक, अनुज चौहान, राधेश्याम मचुआ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के रनधीर सिंह, श्रवण कुमार एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई, रेखा शर्मा, प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम, धर्मेन्द्र कुमार प्रधान सहायक, कृषि रक्षाधिकारी कार्यालय के अनन्त प्रताप सिंह प्रधान सहायक, अभियंता आरईडी, सहायक अभियंता आरईडी अनुपस्थित पाए गए।