पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा० ए.पी.जे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस मनाया

अलीगढ़।देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा० ए.पी.जे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी श्री #विवेक बंसल जी के कैम्प कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुये एक कार्यक्रम में #विवेक बंसल जी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धापूर्वक नमन किया उसके बाद उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि डा० कलाम एक महान वैज्ञानिक थे I पूर्व प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की इच्छाओं और उनके द्वारा दिये गये प्रोत्साहन से उन्होंने देश की रक्षा प्रणाली के लिये अतिआवश्यक अन्तरिक्ष मिसाईलों को अत्यधिक घातक बनाये जाने के लिये पूरी लगनशीलता के साथ कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप देश की रक्षा प्रणाली में शामिल मिसाईलें बनी ये उनके अथक परिश्रम का ही फल था कि आज देश के पास अत्याधुनिक मिसाईल प्रणाली है इस क्षेत्र में किये गये उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के चलते उन्हें मिसाईल मेन भी कहा जाता है आज देश को उनकी कार्यक्षमताओं के ऊपर भारी गर्व है #कार्यक्रम में शामिल होने वाले कांग्रेसजनों में सबिया हसन, माया गुप्ता, करन सिंह नागर, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, अमजद हुसैन, डा० राकेश सारस्वत, बिजेंद्र सिंह बघेल, डा० हनी सिंह, सागर सिंह तौमर, डा० मुकर्रम अली, गौरव गुप्ता, ज़हीर खान, नीतेश कुमार, शिव सिंह नागर, मोहनलाल पप्पू, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल, गौरव प्रकाश, शाहिद अली, नंदकिशोर लोधी, विजेंद्र सिंह आदि थे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks