RSS प्रमुख भागवत बोले- कोरोना से डरें नहीं, पूरे आत्मविश्वास से लड़ें

RSS प्रमुख भागवत बोले- कोरोना से डरें नहीं, पूरे आत्मविश्वास से लड़ें………….
मोहन भागवत ने कहा कि कार्यक्रम करना अपना कार्य नहीं है, कार्य अपना कार्यक्रम है. सेवा का काम आज बदल गया है. सब काम देख रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं. इस वक्त घर में ही रहकर प्रार्थना करें. अभी सबको घर में ही रहना होगा. सारी दुनिया कोरोना से जूझ रही है. कोरोना से घर में ही रहकर जंग जीतना है.ये हमारा समाज है, ये हमारा देश है, इसलिए काम कर रहे हैं. कुछ बातें सभी के लिए स्पष्ट है. .नई बीमारी है, इसलिए सबकुछ पता नहीं है. ऐसे में अनुमति लेकर, सावधानी बरतकर काम करें. थकना नहीं चाहिए, प्रयास करते रहना चाहिए.मोहन भागवत ने कहा कि हम मनुष्य में भेद नहीं करते हैं. हमारी कोशिश है कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचे. प्रेम पर अपनेपन के साथ करना होगा होगा. उन्होंने कहा कि क्वारनटीन के डर से लोग छिप रहे हैं. इससे डरने की जरूरत नहीं है. दोष रखने वाले लोग हर जगह होते हैं, लेकिन हमें जैविक तरीके से हमें जीवन चलाना होगा.भागवत ने कहा कि संघ ने 30 जून तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. 130 करोड़ लोग अपने बंधू है, भारत के पुत्र हैं. इसलिए सभी को इसका पालन करना है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks